बरेली, अप्रैल 23 -- मीरगंज, संवाददाता।पुलिस ने परौरा मोड़ पर छापा मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों से 711 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।चौकी प्रभारी मीरगंज पंकज कुमार ने उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर एवं पुलिस के साथ बुधवार को परौरा मोड़ पर छापा मारकर सालिम पुत्र शकील एवं नवेद पुत्र निहालुद्दीन निवासी मोहनपुर थाना फरीदपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सालिम से 361 ग्राम एवं नवेद से 350 ग्राम स्मैक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया सालिम शौक पूरे करने एवं ज्यादा पैसा कमाने को स्मैक बनाकर बेंचता है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया सालिम एवं नवेद गुलाब उर्फ गुलब्बा, दानिश, नईम, नन्हू निवासी मोहनपुर व साहिब निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज के साथ मिलकर तैयार करते है। यह भी पढ़ें- किशनगंज के पानीसाल गांव में स्मैक के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.