रुडकी, अगस्त 6 -- झबरेड़ा। पुलिस ने हीराहेड़ी मार्ग से दो युवकों को दो अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपितों ने अपने नाम शुभम निवासी भिस्तीपुर और शिवम निवासी देवबंद बताया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तमंचे रखते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...