दो तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
मोतिहारी, जून 29 -- घोड़ासहन। पांच दिवसीय पल्सपोलियो अभियान की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.आलोक कुमार के द्वारा दो बूंद दवा पिला कर की गयी। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 18 पर्यवेक्षकों की अगुवाई में 61 टीम लगायी गयी हैं जो डोर टू डोर जा कर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे हैं। इनके अतिरिक्त 11 ट्रांजिट टीम भी सक्रिय है जो अस्थायी उपस्थिति वाली जगहों पर बच्चों को दवा दे रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.आलोक कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण इस अभियान में इस बार एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं का सहयोग लिया गया है और टीकाकरण का लक्ष्य भी प्राप्त कर लिया जायेगा। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो के अभियान में एक भी बच्चा नहीं छूटे लक्ष्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.