दो डॉक्टर समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागेश्वर, अगस्त 17 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल में 14 माह के मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाज में कथित लापरवाही और एंबुलेंस मिलने में देरी के आरोप में दो डॉक्टरों समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई चमोली जिले के थराली थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता दिनेश चंद्र जोशी के अनुसार, बीते वर्ष 10 जुलाई को उनके 14 माह के बेटे शिवांश की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे ग्वालदम और बैजनाथ होते हुए शाम को जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों की कथित लापरवाही और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, दो संचालकों पर मुकदमा दर्ज; अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.