उन्नाव, जून 26 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले बंदी के शव का गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। विसरा और हार्ट को सुरक्षित करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम पुलिस की निगरानी में शव दफन कराया गया।

मृत्यु से संबंधित आरोप आसीवन थानाक्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी शफीक अहमद की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस की मारपीट से मौत होने का आरोप लगाते हुए छह घंटे तक जाम लगा कर हंगामा किया था। गुरुवार दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत ह...