दो डीलर को होगा शो कॉज: एमओ
लातेहार, मई 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बेतला के दो जविप्र डीलर को शो कॉज करने का निर्णय लिया है। कार्डधारियों को राशन वितरण के लिए ई-पॉश मशीन में अंगूठा नहीं लगाए जाने की शिकायत एमओ को मिली थी। एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 में कार्डधारियों को दो महीने का राशन वितरण नहीं होने के मामले की जांच की गई। जांच के दौरान कई कार्डधारियों ने राशन नहीं मिलने की बात कही है। कार्डधारियों का ई-पॉश मशीन में उस दो महीने का राशन के लिए अंगूठा क्यों नहीं लगवाया गया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.