फिरोजाबाद, मार्च 20 -- शिकोहाबाद में गुरुवार को बड़ा बाजार में गोल्डमोहर के डिस्ट्रीब्यूटर से कालाबाजारी को लेकर एक युवक भिड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जाता है कि गुरुवार को बड़ा बाजार में एक स्वीटी सुपारी के कारोबारी गोल्ड मोहर के डिस्ट्रीब्यूटर के दुकान पर मसाला लेने के लिए पहुंचे थे। गोल्ड मोहर की डिस्ट्रीब्यूटर ने माल शार्ट होने के चलते आधा माल देने की बात कही लेकिन आधे माल की कीमत से अधिक रुपया की मांग की जिसका विरोध स्वीटी सुपारी के व्यापारी ने किया।इसी बात को लेकर दोनों में जमकर गाली गलौज होने लगी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कुर्सी लेकर दूसरे व्यापारी पर हमले की कोशिश कर रहा है। यह पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया...