दो डीएसपी का पदस्थापना विलोपित, नवपदस्थापना
रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को डीएसपी स्तर के दो पदाधिकारियों का पूर्व पदस्थापन आदेश विलोपित कर दिया है। आदेश को विलोपित करने हुए नव पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रदीप कुमार-1 को पूर्व में रांची साइबर डीएसपी के तौर पर पदस्थापित किया गया था, अब उन्हें जैप 10 होटवार में पदस्थापित किया गया है, वहीं साइबर जामताड़ा डीएसपी के पद पर अमित रविदास के पदस्थापन को विलोपित करते हुए डीएसपी आईआरबी 1 के पद पर पदस्थापित किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.