महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य के सुरक्षा टीम के प्रभारी डिप्टी रेंजर मोहन सिंह व डीएफओ कार्यालय में तैनात डिप्टी रेंजर राजदेव पाल को वन क्षेत्राधिकारी पद पर प्रमोशन मिला है। सोमवार को डीएफओ निरंजन सुर्वे ने दोनों रेंजरों के कंधे पर स्टार लगाया। विभागीय कैप पहनाया। पदीय दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। वन सुरक्षा टीम के प्रभारी मोहन सिंह की वर्ष 2002 में वन दरोगा पद पर प्रतापगढ़ जिले में पहली नियुक्ति हुई थी। इसी पद पर वह आजमगढ़, सोहगीबरवा सेंक्चुरी, बलरामपुर, सोहेलवा में अपनी सेवा दे चुके हैं। वन दरोगा पद से प्रमोशन पाकर डिप्टी रेंजर बने थे। डिप्टी रेंजर के बाद अब रेंजर पद पर प्रमोशन मिला है। मोहन सिंह व राजदेव पाल को रेंजर पद पर प्रमोशन मिलने पर वरिष्ठ लिपिक भगवती प्रसाद, प्रधान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.