दो डिग्री तापमान घटा पर उमस से हाल बेहाल
रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। सोमवार के मुकाबले जनपद का तापमान दो डिग्री गिरा है। लेकिन फिर भी उमस से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। वर्तमान समय में मौसम में नमी और तापमान दोनों बढ़ने से उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज की तल्ख धूप और गर्मी से लोग परेशान हो उठे। स्कूल से रिक्शे में आने-जाने वाले बच्चों को भी खासी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री तापमान में झुलसा जनजीवन, राहत के संकेत ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.