कटिहार, अक्टूबर 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में खिली धूप के बावजूद अब हवाओं में ठंडक और सुबह-शाम में हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। 31 डिग्री रहा अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पुरवा हवा 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती रही, जिससे मौसम में ठंडक का असर और बढ़ा। उन्होंने कहा कि पूर्वी हवा का प्रभाव जारी रहने से आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट संभव है। दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.