दो डाकपाल के खिलाफ 10 लाख के गबन की प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- औराई, एसं। प्रखंड के दो डाकघरों में 10 लाख से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। इसको लेकर डाक निरीक्षक उत्तरी अनुमंडल सरोज कुमार ने औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 12 दिसंबर 2025 को तत्कालीन निरीक्षक उदय नारायण चौधरी ने निरीक्षण किया था। उस दौरान हंसवारा शाखा डाकघर में 10 लाख की गड़बड़ी मिली थी। पूछने पर डाकपाल मुनीष कुमार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। विभिन्न माध्यमों से उन्हें राशि जमा करने के लिए सूचना दी गई, लेकिन अब तक उन्होंने राशि जमा नहीं किया। इसी प्रकार जनार के तत्कालीन शाखा डाकपाल सुशांत कुमार मिश्रा ने राशि का गबन कर लिया। डाक निरीक्षक उत्तरी अनुमंडल सरोज कुमार ने दोनों के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.