बदायूं, मार्च 11 -- आसफपुर। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने आसफपुर से बिसौली मार्ग पर निरीक्षण के दौरान खनन गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया। खनन अधिकारी ने डंपर चालकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन दोनों चालकों ने कागजात दिखाने से इंकार कर वाहन भगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुये डंपर पुलिस के हवाले किये। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि दोनों डंपरों को सीज कर पुलिस के हवाले किया गया है। खनन अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे खनन गतिविधियों में नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रशासन को तुरंत सूचित करें, ताकि खनन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.