उन्नाव, फरवरी 18 -- नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार अलसुबह अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अजगैन बाजार मोड़ के पास दो डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर का चालक केबिन में फंस गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान सुशील सचान (38) पुत्र रमेश चंद्र निवासी शिवधरी, थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जख्मी सुशील को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से नवाबगंज स्थित सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.