जौनपुर, मई 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोरारी बाजार के पास रविवार की भोर में दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। चालकों को मामूली चोट आने की बात कही जा रही है। टक्कर से दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों वाहनों के चालक को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का कारण चालक को नींद आ जाना बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खुरहट बाजार में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक-खलासी बचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...