दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे 50 बोटा शीशम की लकड़ी संग चार धराए
सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। एसएसबी 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी बढ़नी की टीम ने रविवार को विशेष गश्त के दौरान 50 बोटा शीशम की लकड़ी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चार लोगों को पकड़ लिया। एसआई नेहा, एएसआई मनोरथ कुमार नायक जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान दुधवनिया खुर्द गांव के पास लकड़ी ले जाते चार व्यक्तियों को रोका गया। जांच में लकड़ी संबंधित कागज मांगे गए जिसे नहीं दिखा सके। पकड़े गए लोगों की पहचान दुर्गा प्रसाद, उत्तम, रामदास और राजेश के रूप में हुई है। सभी ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निवासी हैं। एसएसबी ने लकड़ी और वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- लकड़ी माफियाओं के हौंसले बुलंद, हरियाली पर बेखौफ चल रही आरी यह भी पढ़ें- अधिकारियों ने की ओवरलोड वाहनों की चेकिंग, तीन ट्रक पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.