दो ट्रैक्टर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रांची, जून 18 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो ट्रैक्टर की चोरी कर ली। एक ट्रैक्टर प्रकृति पेट्रोल पंप, सिदरोल और दूसरा मक्का गांव से चोरी किया गया। जानकारी के अनुसार सिदरोल के रांजी टोला निवासी अरविंद कुमार ने अपना ट्रैक्टर पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा किया था। सुबह पहुंचने पर ट्रैक्टर गायब मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि रात लगभग एक बजे ट्रैक्टर को बुढ़मू-मांडर मुख्य पथ होते हुए चटवल मोड़ से चोरेया गांव की ओर ले जाया गया। वहीं मक्का गांव के पास खड़ा बिजली विभाग का ट्रैक्टर भी रात में चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.