छपरा, अप्रैल 23 -- छपरा, एक संवाददाता।अवैध खनन,परिवहन व भंडारण के खिलाफ की गई कार्रवाई में गुरुवार को दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर चालक अफसर व पुलिस बल देखते ही भागने में सफल हो गया। मालूम हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उक्त ट्रैक्टर पर पीला बालू का परिवहन किया जा रहा था। कारवाई में खान निरीक्षक व मुफस्सिल थाना के पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे। विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दंड अधिरोपित किया गया है। जानकारी हो कि बुधवार को डोरीगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिसमें एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...