दो ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर में एक चालक की मौत
सासाराम, जून 26 -- राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बालचंदटोला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचीं थानाध्यक्ष अंशु माला ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव निवासी रविंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की है। यह भी पढ़ें- दो ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर में एक चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.