सोनभद्र, मार्च 22 -- बीना, हिन्दुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम लगभग 6:00 बजे मिसिरा प्राथमिक विद्यालय के समीप मुख्य हाइवे पर खड़ी ट्रेलर के पीछे एक अन्य टेलर द्वारा जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पीछे का ट्रेलर चालक बाल बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राख लोड ट्रेलर खड़ी थी कि पीछे से एक कोयला लोड टेलर तेज रफ्तार में आया और पीछे से घुस गया। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। वहीं पीछे के ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...