सोनभद्र, मार्च 21 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे दो ट्रेलर ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में एक चालक ने भी दम तोड़ दिया। एक ट्रेलर सफेद पुट्टी लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर कोयला लादकर सिंगरौली से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोयला लदे ट्रक पर सवार खलासी 35 वर्षीय चंदन कुमार पुत्र ध्रुव नारायण सिंह, निवासी बगही चितबड़ा, बलिया की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाथीनाला पुलिस ने घायल दोनों ट्रकों के चालक 33 वर्षीय रमेश चौधरी पुत्र स्व.प्रभुनाथ निवासी हवाई बेल्थरा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.