गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर ट्रेन में यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में ग्रीष्मकाल के दौरान वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को स्वच्छ तथा शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ अवैध वेंडिंग एवं अनाधिकृत पानी की बोतल बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चला। जिसमें दो ट्रेन में 25 पेटी पैकेट ड्रिंकिंग वाटर लोकल ब्रांड सिग्नेचर मिला। जिसे वाणिज्य अधीक्षक ने गाजीपुर सिटी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें- फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब व बीयर के साथ एक धराया बता दें कि गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्...