प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन में अभियान के तहत चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 160 यात्री बगैर टिकट के यात्रा करते मिले। यात्रियों से टीम ने जुर्माना राशि जमा कराई। मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार, जीआरपी, आरपीएफ के सदस्यों के एक विशेष दल ने रविवार को जंक्शन पहुंची वाराणसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम के सदस्यों को देख ट्रेन के कोच में सवार बगैर टिकट के कई यात्री कोच बदलने लगे। दोनों ट्रेन में 160 यात्री बगैर टिकट के यात्रा करते पकड़े गए। पकड़े गए यात्रियों से कुल 75 हजार रुपये जुर्माना धनराशि जमा कराई गई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि ऐसे अभियान अब जंक्शन पर चलते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...