दो ट्रेनों में चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान
साहिबगंज, अप्रैल 29 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर(संख्या 53030 ) व जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर (संख्या 53408 ) ट्रेन में बुधवार को स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। यात्रियों को ट्रेन में या प्लेटफार्म पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की है। स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए पैम्फलेट्स का भी वितरण किया गया। विशेष रूप से डस्टबिन के उचित उपयोग पर जोर दिया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे स्टेशनों, ट्रैकों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। रेलवे ट्रैक में साफ-सफाई की गई है। मौके पर साहिबगंज के सीएचआई समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे। फोटो: 115, स्वच्छता को लेकर रेल यात्री को जागरूक करते सीएचआई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.