दो ट्रेनों में औचक जांच, बड़े पैमाने पर पानी की अवैध बोतलें सीज
लखनऊ, जून 29 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कॉमर्शियल टीम ने गोमतीनगर-कानपुर रेल खंड पर पुष्पक और कामाख्या एक्सप्रेस की औचक जांच की। इस दौरान दोनों ही ट्रेनों के पेंट्री कार में बड़े पैमाने पर रखी पानी की अवैध बोतलें मिलीं, जिन्हें सीज कर दिया गया। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के निर्देश पर एसीएम मुकेश कुमार और ओंकार नाथ वर्मा की टीम ने यह जांच की। इस दौरान ट्रेन संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में 480 और ट्रेन संख्या 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस में 360 पानी की अवैध बोतलें मिलीं। कुल 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.