रुडकी, सितम्बर 24 -- लक्सर, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद मंडल से संचालित दो ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारणी 25 और 26 सितंबर से प्रभावी होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का नया समय जांचने की अपील की है। रेलवे के वाणिज्य महाप्रबंधक मुरादाबाद मंडल महेश यादव के मुताबिक गाड़ी संख्या 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। 25 सितंबर 2026 से ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन पर सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- हटिया-टाटानगर आज 7.30 में होगी रवाना यह भी पढ़ें- मुगमा रीमॉडलिंग से छह ट्रेनें डायवर्ट, दुरंतो भी बदले मार्ग से चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...