दो ट्रेनों के निरस्त होने पर पांच सौ यात्रियों ने टिकट लौटाये
मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो ट्रेनों के निरस्त व अन्य में भीड़ के कारण यात्रियों को यात्रा के लिए जगह न मिलने पर करीब पांच सौ यात्रियों ने अपना टिकट वापस कर दिए। वहीं रेलवे से टिकट वापसी की समय सीमा बीत जाने के बाद लगभग सौ यात्री टिकट वापस करने काउंटर पर पहुंच गए। जब टिकट वापस नहीं लिया गया तो इन यात्रियों ने हंगामा कर दिया। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। तब मामला शांत हुआ। दो ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने पर रेलवे स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जिससे रेलवे पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। सुबह मुंबई मेल, अंत्योदय समेत अन्य ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म पहुंची, लेकिन इन ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। ट्रेन के स्लीपर कोच से लेकर जनरल बोगी तक सभी फुल थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.