मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए और सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने जहां होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, वहीं कई गांधीधाम भागलपुर स्पेशल ट्रेन एंव जमालपुर सहरसा मेमू ट्रेन का फेरा बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे होली में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 09451/09452 को मौजूदा दिनों, मार्ग, समय, पड़ावों और संरचना के अनुसार अतिरिक्त ट्रिप के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं जमालपुर और सहरसा के बीच चलने वाली विशेष मेमे ट्रेन को उसके मौजूदा मार्ग, ठहराव और समय के अनुसार जारी रखा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.