वाराणसी, अक्टूबर 25 -- रेलवे ब्लॉक से ट्रेनों के समय में बदलाव वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी-काशी-व्यास नगर रेलखंड तथा कैंट-वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच सिग्नल एवं दूरसंचार संबंधी के कार्य के लिए 25 अक्तूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस दिन दो गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है तथा सात ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित करके चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के स्थान पर 09:40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 2 बजे के स्थान पर 2:45 बजे जाएगी। इसी प्रकार अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को जिव...