लखनऊ, अप्रैल 24 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जं. स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण नान इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार बलिया से 30 अप्रैल को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-कटनी मुड़वारा-बीना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल -भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 29 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना के रास्ते चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 15:30 बजे पहुंचकर 15:32 बजे छूटेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.