दो ट्राली और एक हाइड्रा मशीन को किया सीज
रामपुर, जून 19 -- जिले में हो रहे अवैध खनन के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को तड़के फिर अभियान चलाया गया। खनन अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि ग्राम मगरमऊ तहसील सदर क्षेत्र में साधारण मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक हाइड्रा मशीन को तत्काल प्रभाव से थाना शहजादनगर में सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर रोड में खनिजों के ओवरलोड एवं बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन करते पाए जाने पर दो डंपरों पर अर्थदण्ड आरोपित करते हुए 90000 रूपए की धनराशि जमा करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.