दो ट्रांसफार्मर जलने से तीन हजार लोग प्रभावित
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। जिले में बिजली की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हथगाम में एक साथ दो ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल जाने के कारण जहां तीन हजार लोग प्रभावित हुए वहीं पीने के पानी की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। जबकि बिंदकी रोड प्रथम के शाहजहांपुर फीडर में वोल्टेज अधिक आने के कारण उपकरण जलने से लोगों को लाखों का नुकसान हो गया। हथगाम नगर में पुराने बसस्टाप के पास रखा 400 व सब्जी बाजार का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम जल गया था। जिससे करीब चार सैकड़ा परिवारों की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या के साथ ही गर्मी के कारण परेशानियां उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण होने वाली परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.