मथुरा, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी के बीच नगर की चरमराती बिजली व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो ट्रांसफार्मरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस कारण घंटों विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इधर लगातार हो रही इन घटनाओं ने न केवल विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है, बल्कि करोड़ों रुपये के कथित सुधार कार्यों पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। मोहल्ला निकासा राठौर नगर में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गयी। तेज धमाका और आसमान छूती लपटों को देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर में काफी नुकसान हो चुका था। यह भी पढ़ें- बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.