संतकबीरनगर, जून 14 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेमा रहमत चौराहे पर शनिवार की शाम दो ट्रक आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी को सही सलामत बाहर निकाला।राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेमा रहमत चौराहे पर दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। शाम के समय एक ट्रक टेमा रहमत चौराहे पर राजमार्ग पार कर रहा था। तभी खलीलाबाद से बस्ती की ओर तेज रफ्तार से जा रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर ट्रक व टैंकर की टक्कर में चालक की मौत घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों ट्रकों के चालकों व खलासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। टक्कर के बा...