जौनपुर, मई 22 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर गुरुवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लखनऊ से वाराणसी की तरफ एक ट्रक बिजली का खंभा लेकर जा रही थी। जैसे ही वह फ्लाई ओवर पर पहुंची थी इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक आगे वाली ट्रक में घुस गयी। जिससे उसका चालक 29 वर्षीय गुरुदीत अली निवासी पटियाला पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ट्रक से निकालकर सीएचसी ले गयी। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...