दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, दोनों के चालक घायल
बोकारो, जून 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा के पास रविवार को अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे एल पी ट्रक और एलपीजी गैस वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिसमें सद्दाम अंसारी नामक एल पी ट्रक के चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पेटरवार पुलिस और उत्तासारा पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक ने घायल दोनों चालकों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सद्दाम अंसारी (26 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। सद्दाम का दोनों पैर टूट गया है तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। दूसरे वाहन का चालक विजय पासवान(45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.