औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। शहर स्थित मंडी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बुधवार देर रात भाऊपुर से दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान की दो ट्रकों के बीच फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेश का पुरवा ऊंचा निवासी 60 वर्षीय श्रीपाल पुत्र जगन्नाथ खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह भाऊपुर में एक दावत में शामिल होने गए थे। देर रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौटते समय जैसे ही वह शहर की मंडी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचे, वहां सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक सवारियां बैठा रहा था। बताया गया कि ट्रक हाईवे पर ही खड़ा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इसी दौरान श्रीपाल ने आगे निकलने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रहे ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.