सासाराम, मार्च 15 -- सासाराम। एनएच फोरलेन पर ताराचंडी के आगे रविवार की अल सुबह खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे टक्कर माने वाले ट्रक का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसका चालक घायल हो गया। घटना धौडांड़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धौडांड़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक द्वारा टक्कर मारा गया है। संभवत: चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है। घायल चालक का इलाज कराया गया है। क्षतिग्रस्त ट्रक में शिमला मिर्च लदा है। उसके मालिक को घटना की सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...