दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक ट्रक चालक वाहन में फंसा, आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
हजारीबाग, अगस्त 27 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही टोल प्लाजा के पास बीती रात दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक चालक ट्रक में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बरही अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ट्रक चालक अजीत कुमार बख्तियारपुर, बिहार का रहने वाला है। घटना की सूचना पर बरही पुलिस पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.