दो ट्रकों के टक्कर में चालक की मौत
मिर्जापुर, जून 29 -- मिर्जापुर। अदलहाट के हाजीपुर गांव के पास रविवार की रात ट्रकों के टक्कर में चालक की मौत हो गई। अहरौरा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी 35 वर्षीय हीरालाल वाराणसी में ट्रक खाली कर अपने घर लौट रहे थे। हाजीपुर के पास गतिरोधक के पास उनकी ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.