दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में ड्राइवर जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 24 -- मंझौल। बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे पर गुरुवार के दिन रात्रि मस्जिद पास के दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ड्राइवर जख्मी हो गया। दूसरे ट्रक ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई। पुलिस ने सुपौल जिला निवासी जख्मी ट्रक ड्राइवर उमेश मंडल का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में कराया। अनुमंडली अस्पताल के प्रबंधक गौरी शंकर ने बताया कि ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। स्टेट हाईवे के बगल में एक घर में भी आंशिक क्षति पहुंची। सुबह में पुलिस ने जेसीबी के सहारे ट्रक को हटाकर रोड क्लियर करवाया। गिट्टी लदा ट्रक बेगूसराय की ओर से रोसड़ा की ओर जा रहा था वहीं दूसरा खाली ट्रक बेगूसराय की ओर जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.