दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल, भर्ती
किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज, संवाददाता। रविवार अहले सुबह किशनगंज बस स्टैंड के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने आगे चल रही दूसरी ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-27 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।
दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलीगुड़ी की ओर से आ रही ट्रक काफी तेज गति में थी। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और सामने चल रही ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक तथा खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.