बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सवार एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिला के सौरा गांव निवासी 44वर्षीय पवन उर्फ शुभभ ट्रक चलाता था। वह शनिवार की भोर सरिया लाद कर रायपुर जा रहा था। तभी मटौध थाना क्षेत्र के मंडी के पास कबरई से आ रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक पवन को ट्रक से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। उसका खलासी सुशील पुत्र रमेश वर्मा निवासी सौरा घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मटौध इंस्पेक्टर दीपेद्र सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालो को सूचना दी। दोपहर बाद परिजन आए तहरीर पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.