किशनगंज, फरवरी 28 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बहादुरगंज अररिया मुख्य पथ एनएच 327 ई अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के सपटिया बिशनपुर चौक के पास गुरुवार रात विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत होने से एक ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक चालक संतोष कुमार पाल (40) की मौके पर ही आग में झुलस कर मौत हो गई,जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हैं जिसका इलाज जारी है। मृतक ट्रक चालक की पहचान संतोष कुमार पाल, यूपी के रहने वाले के रूप में की गई है। वहीं घायल ट्रक चालक की पहचान सारण जिला के ब्रजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है । कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में एक ट्रक में आग लगने की वजह से ट्रक चालक बुरी तरह झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.