रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- सितारगंज। दो ट्रकों के टकराने से ट्रकों में सवार तीन लोग घायल हो गए। बुधवार देर रात करीब दो बजे पीलीभीत हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। दोनों ट्रकों के पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर घायल अवस्था में 108 से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर लोडर की सहायता से ट्रकों को किनारे कर आवागमन सुचारु कराया। हादसे में 42 वर्षीय शमशुल हसन पुत्र लियाकत हसन, 22 वर्षीय सूरज पुत्र भीम सिंह, 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मेवाराम निवासी मझोला पीलीभीत घायल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.