दो ट्रकों की टक्कर में चालक की स्थिति गंभीर
दरभंगा, मार्च 19 -- सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी चौक के पास गुरुवार को आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिमरी पुलिस एवं ग्रामीणों ने मशक्कत कर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। बताया गया है कि वहां से उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि एक ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर आगे चल रहा था। एकाएक ट्रक के चक्के का हवा कम होते ही उसकी रफ्तार कम हो गई। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाला ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि पीछे वाला कंटेनर रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.