मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मड़िहान। मड़िहान कस्बा स्थित इंडियन बैंक के पास शुक्रवार को अल सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतना तेज थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। एक ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। गैस कटर से काट कर उसे बाहर निकला गया। हादसे के बाद मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा। मिर्जापुर से सोनभद्र की तरफ जा रहा ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर मशीन की मदद से ट्रक में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान 24 वर्षीय साजन पुत्र अशोक मौर्य निवासी सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजवा दिया।डॉ. आर.एस. वर्मा ने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.