चंदौली, अप्रैल 24 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप बीते गुरुवार की देर रात दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मांडर निवासी 30 वर्षीय ट्रक चालक हरेंद्र यादव कोलकाता से ट्रक पर सुपारी लादकर वाराणसी जा रहा था। जंसो की मड़ई के समीप वह पहुंचा ही था कि हाईवे के किनारे पहले से खड़े ट्रक से उसके ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें चालक हरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हैं अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.