जौनपुर, मार्च 25 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर भीखपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सतहरिया स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लादकर एक ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही भीखपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा उसमें कुछ खराबी आ गई। 57 वर्षीय चालक अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बुद्धिलाल गुप्ता निवासी चाकघाट थाना चाकघाट, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) अपने 26 वर्षीय खलासी रूपेश कुमार केवट निवासी ग्राम परिवार, थाना चाकघाट, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) के साथ ट्रक से नीचे उतरकर सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर उसमें आई खर...