सोनभद्र, मार्च 1 -- रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत धरिकार बस्ती के समीप रविवार तड़के करीब 2:30 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। शक्तिनगर की ओर से कोयला लादकर एक ट्रक रेणुकूट की दिशा में आ रही थी। उसके पीछे राखड़ (फ्लाई ऐश) लदी दूसरी ट्रक भी उसी दिशा में चल रही थी। दोनों वाहन चाचा कॉलोनी के आगे ढलान की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से भारी मशीन लदा एक ट्रेलर सामने आ गया। ट्रेलर को देखते हुए आगे चल रहे कोयला ट्रक चालक ने सतर्कता बरतते हुए वाहन की रफ्तार धीमी कर किनारे से निकालने का प्रयास किया। इसी बीच पीछे आ रही राखड़ लदी ट्रक का चालक तेज रफ्तार के कारण संतुलन खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.